दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
On
रांची: अपराधियों द्वारा घटनाओं को अंजाम देना अब आम बात हो गई है। ऐसा प्रतित होता है कि मानों उनमें पुलिस का भय भीतर से समाप्त हो गया है। बुधवार को राजधानी के रिंग रोड में अपराधियों ने जमीन कारोबारी मनोज मिंज को दिनदहाड़े गोली मार दी।, हालांकि इस हमले में वे बाल-बाल बच गये हैं। आनन-फानन में उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस का इस बाबत कहना है कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले की पड़ताली की जा रही है और घटना वाले क्षेत्र के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उनका कहना है कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


