कोडरमा: बारिश से चेक डैम ध्वस्त, धान की फसल बर्बाद

कोडरमा: बारिश से चेक डैम ध्वस्त, धान की फसल बर्बाद

कोडरमा: प्रखंड के बेहराडीह गाँव के दर्जनों ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर गांव के हरहरो नदी के दूसरे तट पर कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की है। अंचलाधिकारी को सौपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के पूर्व दिशा की ओर से हरहरो नदी गुजरती है, जिस पर लगभग 5 वर्ष पहले एक चेक डैम का निर्माण किया गया था।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हो रही भारी वर्षा से नदी में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। वहीं चेक डैम के किनारे गार्डवाल नहीं होने की वजह से तटबंध टूट गया है। जिससे लगभग 2 एकड़ में लगे धान का फसल बर्बाद हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने तटबंध टूटने का एक बड़ा कारण नदी के दूसरे किनारे पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा अतिक्रमण बताया। जिसकी सूचना पूर्व में भी अंचल कार्यालय को दी गई थी। जिस पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
भारी वर्षा के बाद हुए नुकसान को लेकर ग्रामीण काफी चिंतित है। इसी को लेकर उन्होंने अंचलाधिकारी से उक्त स्थल का निरीक्षण करते हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण को भी रोके जाने का अनुरोध किया है। अंचलाधिकारी को सौपे गए आवेदन में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, विकास सिंह, मनीष कुमार सिंह, शिव बालक दास, राजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रामचंद्र दास, मनोज सिंह, बिंदेश्वर सिंह, सूरज कुमार, सुभाष कुमार दास, वीरेंद्र दास, गणपत दास, द्वारिका दास, महेंद्र सिंह , चुरामन दास, बैजनाथ सिंह, शिवदानी दास एवं पवन कुमार सिंह के हस्ताक्षर है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी