इंस्पेक्टर ने पत्नी सहित तीन को मारी गोली, एक की मौत
On
स्टेट ब्यूरो: जमशेदपुर के सोनारी नौलखा अपार्टमेंट से शुक्रवार की सुबह एक इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने अपनी पत्नी सहित तीन अन्य लोगों को गोली मार दी। गोलीकांड में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को इलाज हेतु टाटा के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खूनी खेल खेलनेवाला इंस्पेक्टर घटनास्थल से पैदल ही फरार हो गया।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी सहित उसके तथाकथित बाॅयफ्रेंड व उसकी मां को गोली मारी है। जिसमें मां की मौत मौका-ए-वारदात में ही हो गई, जबकि पत्नी व बाॅयफे्रंड की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली चलने की आवाज के बाद अपार्टमेंट सहित इर्द-गिर्द के इलाके में मानों भगदड़ मच गई। वहां पहुंचे लोगों ने तीन लोगों को लहु- लुहान देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन- फानन में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद तीनों को टीएमच पहुंचाया। इंस्पेक्टर की पत्नी को दो गोली लगी है। एक गोली पेट में व दूसरी आर- पार हो गई। चिकित्सकों के अनुसार इसकी हालत गंभीर है। तथाकथित बाॅयफ्रेड की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। गोली मारने के बाद पैदल भागते मनोज गुप्ता की तस्वीर वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मनोज गुप्ता की दो बेटी व एक बेटा है। पहली प्रिया स्नातक व दूसरी नेहा इंटर पास करने के बाद स्नातक में दाखिला लेने वाली थीं। बेटियों ने कहा कि पापा शराब पीकर मां के साथ मारपीट किया करते थे। वारदात के समय ये वहीं मौजूद थे। हत्यारे इंस्पेक्टर का बेटा रोहित राज बिष्टुपुर डीएवी में 12वीं का छात्र है। पुलिस शंका के दृष्टिकोण से उसे अपने साथ ले गई है, कि कहीं हत्यारा इंस्पेक्टर बेटी की जान ना ले ले।
जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे का कहना है, कि पिछले 15 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी पूनम ने अपने पति मनोज गुप्ता के ऊपर प्रताड़न का मामला सोनारी थाने में दर्ज कराया था। कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों का विवाद कोर्ट में चल रहा था। विवाद के कारण ही पत्नी की शिकायत पर ही इन्हें निलंबित भी किया जा चुका है। उस वक्त इंस्पेक्टर चाईबाया में पदास्थित थे। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी आज ही सुबह अपने मायके पटना से जमशेदपुर लौटी थी। पत्नी के साथ कथित ब्यॉयफ्रैंड चंदन व उसकी मां सीमा देवी भी पहुंचे। ये देखकर मनोज आपा खो बैठा व सर्विस रिवाल्वर निकालकर तीनों को गोली मारकर वहां से फरार हो गया। मनोज 19 जुलाई को बीमारी का आवेदन थाने में देकर वहां से निकला था।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







