गिरिडीह: लाइन होटल के आड़ में होता था गोरखधंधा, चार मजदूर हिरासत में

गिरिडीह: लाइन होटल के आड़ में होता था गोरखधंधा, चार मजदूर हिरासत में

अभिषेक सहाय
गिरिडीह: तेल के खेल का भंडाफोड़ होने से बेंगाबाद क्षेत्र में बुधवार को हड़कंप मच गया और खिलाड़ी इधर- उधर भागने में सफल रहे। असल में लंबे समय से प्रशासन को बेंगाबाद क्षेत्र में पेट्रोलियम टैंकर से तेल गायब होने की सूचना मिल रही थी। इस बार गुप्त सूचना के आधार एसडीएम
गिरीडीह राजेश प्रजापति और एसडीपीओ जितवाहन उरांव के संयुक्त अगुवाई में देवघर की सीमाई क्षेत्र में डाकबंगला के समीप संचालित मामा लाइन होटल में छापेमारी की गई।
साथ में बेंगाबाद बीडीओ कुमार अभिषेक और थाना प्रभारी फैज रब्बानी अपने सदल बल के साथ मौजूद थे। छापेमारी में 13 ड्राम डीजल, पेट्रोल और किरासन तेल समेत 100 खाली ड्राम जप्त किया गया। बता दें कि वर्षों से इस क्षेत्र में डीजल- किरासन तेल की कटिंग का कारोबार खूब फल फूल रहा था।
इसी सूचना के आलोक में यह कार्यवाई की गई। इस दौरान मौका देख धंधेबाज भागने में सफल रहे। वहीं होटल में काम करने वाले चार मजदूरों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
फिलहाल होटल संचालक रणधीर यादव पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्यवाई से इलाके में हड़कंप है। इस कार्यवाई से धंधेबाज़ों के होश फाख्ता हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम