देवघर: प्रदीप यादव ने दिया बयान, कहा राजनीतिक साजिश

देवघर: प्रदीप यादव ने दिया बयान, कहा राजनीतिक साजिश

17 जून को जमानत पर सुनवाई
देवघर: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव जेवीएम महिला नेत्री से यौन उत्पीड़न प्रकरण में गुरुवार को साईबर थाना के इंस्पेक्टर द्वारा जारी दूसरी नोटिस के 40 दिनों बाद थाना पंहुचकर अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद श्री यादव ने दावा किया कि समय आने दीजिए सारा मामला क्लीयर होगा, लेकिन उन्हें इस मामले में एक राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। गौरतलब है कि यादव के ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है व पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। इसी मामले में यादवने वकील के माध्यम से देवघर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-1 की कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई 17 जून को सुनवाई होगी।
इससे पूर्व साइबर थाने में देवघर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के अलावा मामले की विवेचक संगीत कुमारी ने उनका बयान दर्ज किया। देवघर पुलिस ने प्रदीप यादव के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत कई धाराओं में पांच मई को केस दर्ज किया था। वहीं प्रदीप यादव ने महिला द्वारा लगाए आरोपों को सीरे से नकार दिया गया था। महिला ने एफआईआर में कहा है कि वह पार्टी कार्यक्रम में रांची से देवघर आई थी। कार्यक्रम के बाद प्रदीप यादव ने मीटिंग के बहाने होटल के कमरे में बुलाया।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/lalus-knocked-down-high-court-door

महिला का आरोप है कि कमरे में प्रदीप यादव ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने व विरोध करने पर यादव ने उसके पर्स में रखे दो लाख रुपए छीन लिए। इस मामले में देवघर महिला थाना में प्रदीप यादव के खिलाफ कांड संख्या 13/19 के तहत की धारा 376/511 (दुष्कर्म के प्रयास), 354 ए 354 बी, 354 डी, 379, 506, 509/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में झाविमो केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव और गोड्डा से प्रत्याशी रहे प्रदीप यादव से इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद 28 मई को चुनाव में अपनी हार को कारण बताते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Jharkhand Govt Ad
[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक