अपराधी बेलगाम, झारखंड में जंगलराज: कांग्रेस

अपराधी बेलगाम, झारखंड में जंगलराज: कांग्रेस

बीजेपी ने आरोप को नकारा
रांची: राजधानी में लगातार हो रहे आपराधिक वारदातों को लेकर कांग्रेस ने रघुवर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना हैै कि पूरे शहर में कानून व व्यवस्था चौपट हो चुकी है। कांग्रेस का मानना है कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुकी है। जबकि भाजपा इस आरोप को सीधे नकारते हुए कह रही है कि क्राइम कंट्रोल करने में सरकार व पुलिस तंत्र बेहतर काम कर रही है।
हाल के दिनों में जिस तरह से रांची में आपराधिक वारदातों का सिलसिला लगातार बढ़ा है, इससे ऐसा नहीं लगता है, कि कानून व व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि रांची में लॉ एंड ऑर्डर की गिरती व्यवस्था के लिए सीधेतौर पर रघुवर सरकार जिम्मेवार है। ठाकुर ने कहा है कि यहां रघुवर राज नहीं जंगलराज स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री सिर्फ वोट बटोरने का होमवर्क देते हैं। अपराध नियंत्रण को लेकर उनके पास कोई ठोस योजना नहीं है।

[URIS id=9499]

 

दूसरी ओर भाजपा ने आरोप को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में सफल हो रही है व राजधानी के लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ट्रैक पर हैं। अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसमें कोताही किसी भी स्थिति में नहीं बरती जा रही है। बहरहाल हाल के दिनों में राजधानी में अपराधियों ने खुलकर पुलिस तंत्र को चुनौती देने का काम किया है। इस बाबत हत्या, दुष्कर्म, चोरी जैसी वारदातों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में प्रशासन व पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम