बीएसएल अधिकारी को पीटना अशोभनीय: कांग्रेस
On
रांची: प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने बोकारो विधायक बिरंची नारायण द्वारा बीएसएल के अधिकारी को पीटे जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि विधायक ने अपने कृत्य से साबित कर दिया कि ठेकेदार और पूंजीपतियों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। विधायक द्वारा एक बीएसएल के बुजुर्ग अधिकारी को पीटना शोभा नहीं देता। उन्हें मालूम होना चाहिए कि पीटने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी उनके मतदाता भी हैं। ठाकुर ने कहा कि विधायक को पता है कि उनकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी गिरा है और उससे वह काफी विचलित हैं। इसलिए अपने मतदाताओं को पीटकर धमकाकर विधानसभा क्षेत्र में डर पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक में जरा सी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें अधिकारी से अविलंब माफी मांगनी चाहिए।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







