सीसीएल कर्मी ने दर्ज करवाया मामला

सीसीएल कर्मी ने दर्ज करवाया मामला

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल थाना के सीसीएल गोबिंदपुर काॅलोनी में सीसीएल कर्मी की पत्नी पुष्पा कर्मकार (40 वर्षीया) की आत्महत्या मामले में स्थानीय पुलिस ने जांचोपरांत नया मामला उजागर किया। आत्महत्या के बाद स्थानीय थानेदार सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी ने मृतका के कमरे से कुछ लिखित दस्तावेज जब्त किये हैं, जिससे अवैध संबंध का खुलासा हुआ। पुलिस के द्वारा जब्त लिखित दस्तावेज में मृतका ने आत्महत्या का कारण विकास विश्वकर्मा पिता निवारण विश्वकर्मा के साथ अवैध संबंध का होना बताया है। मृतका के नोट में लिखा था कि विकास विश्वकर्मा पिता निवारण विश्वकर्मा ने पति के ड्यूटी जाने के बाद उसके घर आकर उसके साथ गलत हरकत करता था। इसकी जानकारी विकास के पिता को भी थी लेकिन वह मृतका एवं उसके सीसीएल कर्मी पति को धमकाता भी था कि उसके पुत्र विकास को कुछ हो जाएगा तो इसके जिम्मेवार तुमलोग होगें। बाद में स्थानीय थाना को मृतका के पति सीसीएल कर्मी प्रीतम कर्मकार ने लिखित आवेदन देकर निवारण विश्वकर्मा तथा उसके पुत्र विकास विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया है। इस संबंध में स्थानीय थाना में कांड संख्या 124/2017 भादवि की धारा 306/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा कांड के अनुसंधानक सअनि अजय कुमार दूबे को बनाया गया है। बुधवार को घटना की सूचना पाकर आजसू के केन्द्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, पूर्व प्रखंड सचिव जलेश्वर महतो, मुकेश सिंह एवं विकास मृतका के परिजन से मिलकर उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया तथा थानेदार सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी से मिलकर दोषी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम