कलंक : बहन ने ही रची भाई प्रिंस के हत्या की साजिश

कलंक :  बहन ने ही रची भाई प्रिंस के हत्या की साजिश

रांची: राजधानी के डोरंडा में एक बहन द्वारा अपने रिश्ते को कंलकित करने का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने 22 वर्षीय अहमद रजा उर्फ प्रिंस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि प्रिंस जिस गैरेज में काम करता था, उसके मालिक मोहम्मद गुलफाम के साथ मिलकर बहन नेहा ने ही भाई को मौत के घाट उतरवा दिया। दोनों आरोपियों के साथ-साथ पुलिस ने नेहा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि प्रिंस अपने गैरेज मालिक और अपनी बहन के साथ होने वाली बातचीत का विरोध करता था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटा दिया। घटना के बाद बहन नेहा का बयान संदेहास्पद था। उसने बताया था कि घटना के बाद तीन युवक उसके पास आए और कहा कि तुम्हारे भाई का काम तमाम हो गया है। इस बिंदु पर पुलिस काफी छानबीन की। हालांकि पुलिस को इसी समय से नेहा पर शक हो चुका था। वह इतनी शातिर है कि उसने पुलिस को भी जमकर छकाने का काम किया। इसकी वजह से तीन दिनों तक प्रिंस की पत्नी से पूछताछ की गयी, लेकिन पत्नी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।
प्रिंस के सिर में रड से मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। वह बीते 15 अगस्त की शाम से गायब था। इसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस और परिजन दोनों ही तलाश कर रहे थे। इस बीच 18 अगस्त की रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि घाघरा पुल के नीचे एक युवक की लाश पड़ी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब शिनाख्त कराया, तो वो प्रिंस का ही निकला। उस समय वह कपड़ा कटिंग कर रही थी। प्रिंस दो भाईयों में बड़ा था व उसकी तीन बहनें व पिता दर्जी हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन