आठ फीट उंचे पुल से गिरी बाईक, दो की मौत, एक घायल
On
खूंटी: जिले के बिरहू रोड अंतर्गत पतराटोली गांव के पास मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित बाइक आठ फीट उंचे पुल से नीचे जा गिरी। घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की ऑन द स्पाॅट दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को गंभीर हात में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान जमुआदांग निवासी इशु पाहन (16) और जुनूल होरो (30) के रूप में की गई। जबकि घायल विष्णु गोप (20) का इलाज किया जा रहा है। बीती रात ये तीनों पतरा टोली से जमुआदांग जा रहे थे और बाइक विष्णु चला रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हालांकि इशु को प्रारंभिक इलाज के लिए उसके परिजन उसे घर ले गये थे, लेकिन बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







