सर्च अभियान में 3 केन बम, गोलियां व इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद

सर्च अभियान में 3 केन बम, गोलियां व इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद

दुमका: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संथाल परगना क्षेत्र में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में जुटे नक्सलियों के मनसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। सर्च अभियान के दौरान दुमका के सरखी पहाड़ी क्षेत्र पर चलाये गये व्यापक सर्च अभियान के तहत भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा व नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
इनमें प्वाइंट थ्री जीरो थ्री की 96 गोलियां, 45 पीस 5.54 एमएम कारतूस, 100 पीस इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पांच-पांच किलो के तीन केन बम सहित वायर, पिट्ठू व नक्सली वर्दी शामिल हैं। बरामद बमों को विस्फोटक कराकर निरस्त कर दिया गया।
सोमवार को दुमका के एसपी वाईएस रमेश ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि जोनल कमांडर विजय दा उर्फ नंदलाल माझी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन विस्फोटकों को पहाड़ पर छिपाकर रखा था। इनका इस्तेमाल विधानसभा चुनाव के दौरान होता, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विस्फोटकों को बरामद कर लिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर