चेकिंग अभियान में दुमका में 130 बाइक जब्त

चेकिंग अभियान में दुमका में 130 बाइक जब्त

दुमका: नए परिवहन कानून को इसलिए सरकार ने सख्त बनाया है, ताकि लोगों में डर बने और लोग डर से ही सही, परिवहन नियमों का पालन करें। सुरक्षित यात्रा करें, अपनी जान की परवाह करें। दोपहिया चलाए तो हेलमेट लगाए। कार चलाएं तो सीट बेल्ट बांधे। परंतु उपराजधानी दुमका में लोगों में यह डर और खुद की सुरक्षा को लेकर सजगता अब तक नहीं आई है। चेकिंग से बचने के लिए बायपास रास्ते गलियों से वे बच रहे हैं, पर वह यह नहीं भूल रहे कि चालान काटने और बाइक जब्त करने वाले को वे चकमा दे सकते हैं, हादसे को नहीं।
सोमवार व मंगलवार को जहां जिले के अलग- अलग हिस्से में वाहनों की चेकिंग की गयी, वहीं देर शाम खुद एसपी वाईएस रमेश पूरी टीम लेकर पोखरा चौक निकल गए। वहां उन्होंने घंटे भर तक का अभियान चलाया। लगभग 60-65 दो पहिया वाहन को जब्त किया। उन्होंने कई ऐसे मोटरसाइकिल सवार को रोका, टोका। बताया कि अपने जान की हिफाजत के लिए वह हेलमेट पहने। एक शख्स जो अपनी पत्नी को बिठा कर ले जा रहा था और हेलमेट उसके हैंडल में टंगा था, उसे एसपी ने कड़ी फटकार लगाई और समझाया भी।
उस शख्स ने अपनी गलती मान ली। हेलमेट पहना और तब आगे बढ़ा। जब्त वाहनों को उन्होंने एमवीआई बुद्धिनाथ चौधरी को फाइन वसूलने के लिए सौंप दिया। इसके पूर्व एसडीपीओ पूज्य प्रकाश साइबर डीएसपी श्रीराम समद वन नगर पुलिस इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार की उपस्थिति में नगर थाना पुलिस ने दिन में थाना के सामने वाहन चेकिंग चलाकर 70 दोपहिया वाहन जप्त किया, जबकि आधे दर्जन चार पहिया वाहन को जब्त किया। इनमें से 22 वाहनों से तो 32000 का जुर्माना भी ऑन स्पॉट वसूला गया। इसी तरह मुफस्सिल थाने में छह वाहनों से 12000 का जुर्माना वसूला गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय