राजहंस राही की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई
On
बगोदर : पूर्व मुखिया सह कविकार स्व राजहंस राही की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। बगोदरडीह स्थित उनके आवास परिसर में पुण्यतिथि आयोजन किया गया। मौके पर परिवार के सदस्यों सहित अन्य ने उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने पुण्यतिथि पर दिवगंत मुखिया को याद करते हुए कहा कि वे व्यक्तित्व के धनी थे। समाज को एकसूत्र में बांधकर रखना उनकी नियति थी।
उनकी कमी हमेशा खलेगी। मौके पर उपस्थित बगोदर पूर्वी के मुखिया सह दिवगंत मुखिया के पुत्र डॉ शशि भूषण ने कहा कि वे लंबे समय तक बगोदर पंचायत का प्रतिनिधित्व किए। इस दौरान उन्होंने राजनीति में भी बढ़ चढ़कर भूमिका निभाया था। उन्होंने 1990 के विधानसभा चुनाव में बगोदर से झापा के टिकट से चुनाव लड़े। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। पुण्यतिथि के मौके पर दिवगंत मुखिया की पत्नी सुशिला देवी, भारत भूषण, विधा भूषण, आदर्श, सौरभ, सभ्यता, संस्कृति, अखिल, गगन भूषण आदि उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


