कोरोना लाॅकडाउन में बीएसएनएल ग्राहकों को बड़ी राहत, 20 अप्रैल तक सिम वैलिड
On
नयी दिल्ली : कोरोना महामारी व लाॅकडाउन के बीच बीएसएनएल ने आज एक बड़ी पहल की. केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बीएसएनएल ने तय किया है कि प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक के लिए वैलिड कर दिया गया है. इनमें आउटगोइंग के साथ 10 रुपये का एक्टेशन दे दिया गया है, ताकि गरीब मजदूर को बात करने में कोई दिक्कत नहीं हो.
BSNL ने आज एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला किया है उनके प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक वैलिड कर दिया है, ऑउटगोइंग कॉल को 10 रुपए का एक्टेशन दे दिया गया है ताकि गरीब मज़दूर को बात करने में कोई दिक्कत न हो: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद pic.twitter.com/VlcH2n0WRe— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2020

मालूम हो कि इस बात के लिए सरकार पर भारी दबाव था कि रिचार्ज कराने में हो रही दिक्कत के कारण बीएसएनएल की सेवाएं चालू रखी जाएं और आउटगोइंग काॅल होता रहा, ताकि गरीबों, मजदूरों व रास्ते में फंसे लोगों को दिक्कत नहीं हो.
सरकार के इस कदम के बाद निजी मोबाइल आॅपरेटरों पर भी ऐसा कदम उठाने का नैतिक दबाव बनेगा. निजी कंपनियों पर भी लगातार ऐसी राहत देने का लोग सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं और सरकार के लोगों के पास ट्वीट कर रहे हैं.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



