स्वतंत्रता दिवस समारोह में करें बेहतर व्यवस्था: डॉ डी के तिवारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में करें बेहतर व्यवस्था: डॉ डी के तिवारी

रांचीः भारत 15 अगस्त 2019 को अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा गौरवशाली दिन है, जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं और राष्ट्र की एकता अखण्डता को बनाये रखने का संकल्प लेते हैं। हम अपने तिरंगे को नमन करते हैं। स्वतंत्रता दिवस को पूरे गौरव और औदात्य से मनाएं– आम जन की भागीदारी सुनिश्चित हो। उक्त बातें मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने कही। मुख्य सचिव रांची और दुमका में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह समेत राज्य के सभी जिलों की तैयारियों को लेकर प्रोजेक्ट भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
आमलोगों को न हो परेशानी, यातायात व्यवस्था सुगम करें
मुख्यसचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने तथा उसमें शिरकत करनेवाले आम से लेकर खास तक के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। आम जनों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए मुख्य समारोह स्थल तक जाने वाले मार्गों पर यातायात सुगम करने, कार्यक्रम स्थल पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करने को कहा।
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं का रंगरोगन सुनिश्चित करें
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस के पहले महापुरुषों की मूर्तियों का रंगरोगन सुनिश्चित करें। प्रमंडलीय आयुक्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्यटन विभाग से समन्वय स्थापित कर लें। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित लोगों की सूची को अपडेट कर यह सुनिश्चित करें कि कोई गणमान्य व्यक्ति छूटे नहीं।
एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाएं, हेलीकॉप्टर रखें तैयार
मुख्य सचिव ने रांची में समारोह स्थल पर लगे एलईडी स्क्रीन के उपयोग करने का निर्देश दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक को निर्देश दिया गया कि साउंड सिस्टम के साथ एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण सुनिश्चित करेंगे। मुख्यसचिव ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर को तैयार स्थिति में रखने का निर्देश दिया है।
रांची के आर्यभट्ट सभागार में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्यसचिव ने समीक्षा के दौरान दुमका के प्रमंडलीय आयुक्त को निर्देश दिया कि वह पुलिस लाइन स्थित समारोह स्थल की बेहतर साज-सज्जा सुनिश्चित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दुमका के इनडोर स्टेडियम में तथा रांची के आर्यभट्ट सभागार में सास्कृतिक कार्यक्रम होगा। मुख्यसचिव ने कहा कि रांची के मोरहाबादी तथा दुमका के पुलिस लाइन में होनेवाले मुख्य समारोह स्थल में बारिश के मौसम को देखते हुए मंच का निर्माण, उसकी साज- सज्जा तथा आमंत्रित लोगों के बैठने की व्यवस्था बेहतर ढ़ंग से करें। बैरिकेडिंग, गैलरी निर्माण, मैदान का समतलीकरण, ट्रैफिक, बिजली, सफाई, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन तथा चिकित्सा की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्व की तरह भव्य तरीके से करने तथा प्रभातफेरी निकालने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निदेश मुख्यसचिव ने दिया।
बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी कमल नयन चौबे, स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव एपी सिंह, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, पथ निर्माण सचिव केके सोन, ऊर्जा विभाग की सचिव वंदना डाडेल, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, एडीजी पीआके नायडू और आशीष बात्रा, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, वरीय आरक्षी अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता समेत नगर निगम के प्रशासक व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत