अलग -अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, अन्य दो घायल

खोरीमहुआ(गिरिडीह): धनवार थाना क्षेत्र के दक्षणी डोरंडा पंचायत स्थित पांडेयडीह में शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में 38 वर्षिय युवक रविंद्र पांडेय टेंपो चालक की मौत हो गई। कुछ लोग इस की मौत संदेहास्पद बता रहे हैं। इस संबंध में मृतक की पत्नी ममता देवी ने धनवार थाना को आवेदन दी है। दिए गए आवेदन में इन्होंने कहा है कि मेरे पति टेम्पो चालक थे और प्रत्येक दिन की तरह बीते शनिवार को घर से टेम्पो चलाकर निकले देर रात्रि तक वापस घर नही आने पर अचानक घर से बाहर निकले तो घर से कुछ ही दूरी पर टेम्पो गढ़ा में गिरा देखकर शोर मचाना प्रारंभ किया। जिससे घर के सारे परिजन घटना स्थल पर पहुचे तब तक मेरे पति रविन्द्र पाण्डेय क़ी मौत हो चुकी थी। धनवार थाने के एएसआई पंकज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लाश का पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। रवीद्र का परिवार निहायत गरीब है और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ युवक था इनके परिवार में अंधे पिता-माता, पत्नी के साथ दो लड़की, दो लड़के तथा दो भाइयों की जिम्मेवारी इनके ऊपर थी। रविंद्र के भाई व स्थानीय मुखिया ने बताया कि टेम्पो गढ़े में गिर जाने से इसकी मौत हुई है। वहीं रविवार शाम धनवार सरिया मुख्य मार्ग में स्थित गादी ग्राम के पास दो बाइक के आमने सामने सीधी टक्कर हो जाने से दो लोग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजेश साव तथा जिवलाल साव जमुआ प्रखण्ड क्षेत्र के कुरुमड़िहा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरे बाइक पर सवार पुररेख निवासी शंकर यादव समेत दो अन्य लोग सुरक्षित रह गया। घयलों स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही