झारखंड के 11 आईपीएस इधर से उधर

झारखंड के 11 आईपीएस इधर से उधर

रांची: प्रदेश में पदस्थापन का इंतजार कर रहे 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जबकि 5 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। चंदन कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि बेरमो के डीएसपी आर राजकुमार को धनबाद के सिटी एसपी की कमान सौंपी गई है।
सुनील भाष्कर को अपराध अनुसंधान विभाग रांची में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह नौशाद आलम अंसारी को सीटीसी मुसाबनी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा क्रांति कुमार गदीदेसी को रांची में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। शैलेंद्र कुमार सिन्हा को भी झारखंड जगुआर (एसटीएफ) में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। निधि द्विवेद्वी को जैप-6 जमशेदपुर में कमांडेंट बनाया गया है। प्रियंका मीणा को आइटीएस झारखंड में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
सुजाता कुमारी वीणापानी को जैप-4 बोकारो में कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया है। इन्हें अपने पद के अलावे बोकारों में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल में कमांडेंट का प्रभार सौंपा गया है। खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव को एससीआरबी झारखंड में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अनुरंजन किस्पोट्टा को जेएपीटीसी पदमा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि प्रियंका मीणा को इसके पहले रांची में ट्रैफिक एसपी के पद पर तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने इस बाबत कार्य करने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद उन्हें आइटीएस झारखंड में एसपी बनाया गया है। रांची में फिलहाल ट्रैफिक एसपी का पद खाली है, लिहाजा सिटी एसपी हरिलाल चौहान को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक