नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता

नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार (फ़ोटो)

पूर्वी चंपारण में नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करते दो युवकों को एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से लाखों रुपये की नेपाली और भारतीय करेंसी बरामद की गई।

पूर्वी चंपारण। जिले के जितना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव अगरवा के समीप जियालाल चेक पोस्ट पर गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी और जितना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक नेपाल के रास्ते भारत सीमा में प्रवेश कर रहे थे।

जांच के दौरान दोनों के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें पहले युवक के पास से 9,63,650 रुपये नेपाली करेंसी एवं 71,410 रुपये भारतीय करेंसी बरामद की गई। उसकी पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के नरेश कुमार (पिता- गजेंद्र गुप्ता) के रूप में हुई है।वहीं दूसरे युवक के पास से 1,10,000 रुपये नेपाली करेंसी बरामद की गई। उसकी पहचान नेपाल के कलैया थाना क्षेत्र के गालोंपटी निवासी जयलाल राम (पिता- रामदेव राम) के रूप में की गई है।

इस संबंध में जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा