विश्व ब्राह्मण संघ ने बजरंगबली मंदिर के पुजारी की हत्या की कोशिश की निंदा की, कार्रवाई हो, नहीं तो सड़क पर उतरेंगे
On
रांची : विश्व ब्राह्मण संघ की आपात वीडियो कॉल के द्वारा चर्चा हुई. इसमें महावीर चौक बजरंगबली मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शारदा नाथ उपाध्याय को चाकू मारकर अपराधियों द्वारा हत्या करने की कोशिश की घोर निंदा की गयी. विश्व ब्राह्मण संघ ने इस संबंध में बयान जारी कर सरकार व प्रशासन से अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार कर उनको कड़ी सजा देने की मांग की है. विश्व ब्राह्मण संघ ने कहा हे कि इस अपराध में जो भी लोग शामिल हैं, प्रशासन उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करे.
विश्व ब्राह्मण संघ ने अपने बयान में कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को फिर दोहराया न जाए. बयान में कहा गया है कि लोग ब्राह्मणों को कमजोर ना समझें, ब्राह्मण पर इस तरह का अपराध अक्षम्य है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


