रांची के अखबार : सिक्यूरिटी अफसर के पद पर चयन, नौकरी गार्ड की, 30 को होगी तीरंदाज दीपिका की शादी, अन्य खबरें अन्य खबरें

रांची के अखबार : सिक्यूरिटी अफसर के पद पर चयन, नौकरी गार्ड की, 30 को होगी तीरंदाज दीपिका की शादी, अन्य खबरें अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज खबर दी है कि रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के छात्रों को सिक्यूरिटी अफसर के पद पर चयन की बात कह कर चेन्नई में एटीएम गार्ड की नौकरी दिए जाने के मामले की राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला एससी-एसटी थाने में भी दर्ज और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनायी गयी है. अखबार ने लिखा है कि बड़े लक्ष्य के साथ खुला रक्षा विश्वविद्यालय बदहाली की राह पर है. अखबार ने दूसरी खबर दी है कि 15 जून तक मानसून आ सकता है.

एक खबर है कि कागज पर फूल और केला की खेती, किसानों के नाम पर घोटाला. रांची और खूंटी की चार नर्सरियों में किसानों की आय दोगुणी करने के नाम पर गड़बड़ियां की गयीं. इन्होंने एक पौधा भी नहीं लगाया.

झारखंड में सैंपल जांच का बैकलाॅग जीरो हो गया है, अब हर दिन के सैंपल की जांच होगी. अखबार ने इसे पहले पन्ने की लीड स्टोरी बनाया है. 128 नए मामले मिलने के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 1551 हो गए. इसमें 951 एक्टिव केस हैं.

पलामू के लेस्लीगंज से खबर है कि पुत्र की चिता जलाकर लौटे पिता की भी मौत हो गयी. पुत्र चेन्नई से आया था, लोग इसे कोरोना से जोड़ कर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि पहली बार देश में ठीक होने वालों की संख्या मरीज से अधिक हो गयी.

30 जून को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी अतनु से विवाह बंधन में बंध जाएंगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उग्रवादियों के पुनर्वास पैकेज को मंजूरी दे दी है, अब उन्हें इसके तहत राशि दी जाएगी.

हिंदुस्तान अखबार ने लीड खबर दी है : सुखद: हफ्ते भर में ठीक हो रहे मरीज. देश में आधे से अधिक संक्रमितों के ठीक होने का उल्लेख भी है.

अखबार ने खबर दी है कि राज्य में 128 नए मरीज मिले हैं और सिमडेगा व जमशेदपुर रेड जोन बनने के कगार पर पहुंच गया है.

खबर है कि भारत ने दो टूक कहा है कि वह अपने प्रोजेक्ट नहीं रोकेगा और चीन नियंत्रण रेखा से अपने सैनिकों को तुरंत हटाए.

गिरिडीह से महिला उत्पीड़न की दूसरे दिन भयावह खबर आयी है. गांवा में एक महिला व उसकी तीन बेटियों को मारकर कुएं में फेंक दिया गया. महिला के मायके वाले उसके पति को उठा ले गए और उनका आरोप है कि बेटियों होने की वजह से उस व्यक्ति ने ऐसा किया.

दैनिक भास्कर ने गांवा की घटना को लीड खबर बनाते हुए लिखा है कि महिला का पति दो साल से उसे प्रताड़ित करता था कि तुम्हें बेटा क्यों नहीं होता. आरोप है कि कुएं में धकेल मां व तीन बेटियों को धकेल कर मार दिया.

पाकुड़ में ठनका गिरने से तीन बच्चे सहित पांच की मौत हुई है. उधर, मानसून झारखंड से 48 घंटे दूर है और आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी से खबर है कि बेंगलुरु से आ रही थी सौतन, महिला ने दो साल की बेटी के साथ किया आत्मदाह.

ओलंपियन दीपिका व अतनु 30 जून को विवाह करेंगे और इसमें मात्र 10 लोग शामिल होंगे. 50 कार्ड ही बांटे जाएंगे.

अखबार ने खबर दी है कि एसीबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रांची नगर निगम में हर ओर भ्रष्टाचार है. बिना घूस के नक्शा पास नहीं होता, सर्टिफिकेट नहीं बनते, होर्डिंग लगाने में भी घालमेल होता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित