रांची के अखबारों की सुर्खियां : कांके गैंगरेप के दोषियों को उम्रकैद, अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पेश, मोरहाबादी में भाजपा नेता की हत्या, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां :  कांके गैंगरेप के दोषियों को उम्रकैद, अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पेश, मोरहाबादी में भाजपा नेता की हत्या, अन्य खबरें

रांची : झारखंड के अखबारों में आज विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वे व श्वेत पत्र एवं कांके गैंगेरप मामले में अदालत का फैसला दो अहम खबरें हैं. इसके अलावा भाजपा नेता की हत्या, पीएम मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने की इच्छा प्रकट करना भी प्रमुख खबरों में शामिल हैं.

प्रभात खबर ने लीड खबर के रूप में झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा सोमवार को विधानसभा में अर्थव्यवस्था पर पेश किए गए श्वेतपत्र को छापा है. श्वेतपत्र में कहा गया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था पांच सालों से संकट से जूझ रही है. एक खबर का शीर्षक है: बजट से ज्यादा हो गया राज्य पर कर्ज का बोझ. दूसरी खबर है: प्रति व्यक्ति आय पर 25वें पायदान पर है झारखंड. एक अहम खबर है कि मोरहाबादी मैदान में भाजपा नेता प्रेम सागर मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वे भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे और शाम 6.20 बजे उन्हें पार्क प्राइम होटल के करीब गोली मारी गयी. 100 करोड़ रुपये की लेवी का विवाद था. गुमला से एक खबर है डीजे बजाया तो जुर्माना व सामाजिक बहिष्कार. गुमला के घाघरा प्रखंड के बदरी गांव के लोगों ने यह निर्णय लिया है. लोकसभा में भाजपा व कांगे्रस सदस्यों के बीच धक्कामुक्की की भी खबर है और यह खबर भी है कि कोरोना वायरस दिल्ली पहुंच गया और दो पाॅजिटिव लक्षण के लोग मिले हैं.

प्रभात खबर के कवर पेज – 2 पर रांची के लाॅ काॅलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले में कोर्ट के फैसले की खबर है. इसका शीर्षक है: आखिरी सांस तक सलाखों के पीछे रहेंगे लाॅ की छात्रा से गैंगरेप के 10 अभियुक्त. निर्भया मामले पर खबर है: निर्भया के दोषियों को आज भी नहीं दी जाएगी फांसी. एक खबर है कि विधायक ढुलू की तलाश में 15 जगहों पर छापेमारी की गयी. गिरिडिीह से खबर है कि विहिप नेता व पार्षद समेत 37 पर केस की अनुशंसा. यह सांप्रदायिकत सौहार्द से जुड़ा मामला है. एसटी आयोग ने झारखंड सरकार से कहा है कि वह पदमश्री सिमोन उरांव की आर्थिक मदद करे. अखबार ने एक खबर दी है कि झारखंड सिविल सेवा परीक्षा की नियमावली तैयार करने के लिए कमेटी बनायी गयी है. दुलमी से एक खबर है कि मिली हाइड्रो प्लांग लगाकर किया बिजली का उत्पादन.

हिंदुस्तान ने आर्थिक सर्वे के हवाले से लीड खबर का शीर्षक दिया है: झारखंडियों की आय 3407 रुपये बढी. प्रति व्यक्ति आय मामले में झारखंड बिहार से आगे है, वहीं गांव से अधिक बेरोजगारी शहरों में है. अखबार ने लिखा है कि सरकार के द्वारा पेश श्वेतपत्र में राज्य में आर्थिक संकट की बात कही गयी है, वहीं हेमंत सरकार आज उम्मीदों का बजट पेश करेगी. कांके गैंगरेप मामले में कोर्ट फैसले की खबर का शीर्षक है: अंतिम सांस तक जेल में रहेंगे सभी 11 गुनाहगार. मोरहाबादी में भाजपा नेता प्रेम सागर मुंडा की हत्या की खबर का शीर्षक है: कोयला कारोबारी को बीच शहर में गोली मारी, मौत. यह खबर भी प्रमखुता से है कि केरोना वायरस ने दिल्ली में दस्तक दे दी है. पीएम मोदी ने इच्छा व्यक्त कि है कि वे सोशल मीडिया एकाउंट छोड़ना चाह रहे हैं. वहीं, दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में पक्ष-विपक्ष में हुई धक्का-मुक्की की खबर भी है.

दैनिक जागरण ने आर्थिक सर्वे पर कांके गैंगरेप कांड के फैसले की खबर को वरीयता दी है. इसे लीड बनाते हुए शीर्षक दिया है : लाॅ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा. अखबार ने लिखा है कि पहली बार रिकार्ड समय में रांची की अदालत ने सुनाया फैसला. अखबार ने सभी दोषियों की तसवीर भी छापी है. 100 करोड़ की लेवी के मामले में भाजपा नेता प्रेम सागर मुंडा की हत्या की खबर को दूसरी प्राथमिकता इस अखबार ने दी है. वही,ं पीएम मोदी के सोशल मीडिया खाता छोड़ने की इच्छा को बाॅटम में छापा है.

दैनिक जागरण ने कवर पेज दो पर बजट उम्मीदों को लेकर लीड स्टोरी छापी है. इसका शीर्षक है: आदिवासियों-किसानों का होगा बजट. वहीं, आर्थिक सर्वे वाली खबर का शीर्षक है: प्रति व्यक्ति आय में 25वें पायदान पर झारखंड. वहीं, यह खबर भी है कि दिल्ली के दंगों को लेकर संसद में हाथापाई की नौबत. रांची नगर निगम की एक खबर है: एक टाॅउन प्लानर को हटाया, दूसरे को शो काॅज. यह मामला नक्शों में देरी के संदर्भ से जुड़ा है.

दैनिक भास्कर की लीड खबर है : गैंगरेप एक के साथ, पर आहत पूरा समाज होता है…आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे दुष्कर्मी. यह कांके गैंगरेप पर न्यायायुक्त नवनीत कुमार का बयान है, जिसे हेडिंग बनाया गया है. प्रेम सागर मुंडा की हत्या को अखबार ने शीर्षक दिया है: टीपीसी उग्रवादी की गोली मार कर हत्या, लेवी के 100 करोड़ के लिए संगठन में चल रहा था विवाद. निर्भया कांड के दोषियों को सजा टलने की खबर है, जिसका जज के हवाले से शीर्षक है: निर्भया कांड के दोषी जब भगवान से मिले तो शिकायत नहीं होनी चाहिए कि कोर्ट ने मौके नहीं दिए. वहीं, निर्भया की मां का बयान है: मैं हर दिन उम्मीद खोती हूं, फिर खड़ी हो जाती हूं, फांसी तो होगी ही.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर