रांची के अखबार : सलमान को घर से निकाल पुलिस ने मारी थी गोली, पहली बार मिले 100 से ज्यादा कोरोना मरीज, अन्य खबरें

रांची के अखबार : सलमान को घर से निकाल पुलिस ने मारी थी गोली, पहली बार मिले 100 से ज्यादा कोरोना मरीज, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर लीड स्टोरी दी है: रंगदारी में हिस्सा देना बंद किया तो सलमान को घर से निकाल पुलिस ने मार दी गोली यह पिपरख्वार के चर्चित सलमान हत्याकांड की खबर है, जो 23 जून 2017 को घटित हुई थी. प्रभात खबर ने इसे अपनी एक्सक्लूसिव खबर बताते हुए सीबीआइ की जांच रिपोर्ट के हवाले से लिखा है. इस मामले में सिपाही की जमानत के बदले सीबीआइ जांच का आदेश हुए था. अखबार के कवर पेज 2 पर लीड खबर है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संकेत दिया है कि स्कूल काॅलेज 15 अगस्त के बाद ही खुलेंगे.

 

एक दूसरी खबर है कि झारखंड में कोरोना के आंकड़े ने पहली बार एक दिन में शतक पार किया. 105 नए मरीज मिले. बूटी मोड़ के सैनिक विहार काॅलोनी में रहने वाली महिला भी संक्रमित मिली. यह खबर है कि रांची के सात इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन से बाहर हो गए हैं. राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कपड़ा दुकानदारों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, सरकार को सबकी चिंता है. कोडरमा से एक खबर है कि एक लड़की को ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये के लिए आग लगा दी. गिरिडीह से एक बेमिसाल घटना सामने आयी है, एक मृत व्यक्ति को मुसलिम पड़ोसियों ने कंधा दिया और हिंदू रीति से उनका अंतिम संस्कार किया. लाॅकडाउन के कारण मृतक के परिवार बाहर फंसे हैं. इस घटना की अखबार ने तसवीर छापी है. सरकार ने एन 95 मास्क की कीमत तय कर दी है, अब 160 रुपये मे बिकने वाला मास्क 95 रुपये मे बिकेगा. यह खबर है जिला स्तर से लेकर नेशनल स्तर तक स्कूली खेलों पर ग्रहण लग गया है.

हिंदुस्तान अखबार की लीड खबर है : सूबे में शीर्ष पर पहुंची बेरोजगारी. सीएमआइइ – सेंटर फाॅर मानिटरिंग आॅफ इंडियन इकोनाॅमी के हवाले से कहा गया है कि देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर झारखंड में है. झारखंड में अप्रैल-मई में 50.5 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं. अखबार की दूसरी अहम खबर है कि आज से अनलाॅक – 1 के तहत कई रियायतें मिलनी हैं, लेकिन झारखंड में यह लागू नहीं होगा. राज्य के धार्मिक स्थल व माॅल अभी नहीं खुलेंगे. केंद्र के फैसले के बावजूद झारखंड ने न्यूनतम रियायत देने का ही फैसला किया है. एक खबर है कि मुठभेड़ में हिजबुल के पांच आतंकी ढेर हो गए. यह खबर है कि भारत-चीन शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

दैनिक भास्कर की लीड खबर है : 16 राज्यों में आज से माॅल, धर्मस्थल खुलेंगे, झारखंड में 30 जून तक कोई छूट नहीं. अखबार ने लिखा है कि अनलाॅक – 1 में देश में आर्थिक गतिविधियां बढेंगी व धार्मिक गतिविधियां शुरू होंगी. केंद्र का निर्देश है कि 24 डिग्री से नीचे एसी नहीं चलेगी. एक दूसरी खबर है कि कभी न सोने वाली मुंबई दौड़ने को तैयार है, सबसे अधिक संक्रमित शहर में आज से आफिस व उद्योग खुलेंगे. अखबार के कवर पेज 2 पर यह खबर है कि: जून के पहले सप्ताह में प्रति 100 टेस्ट में मिले 2.3 मरीज…सिर्फ तीन दिन में 276. रांची में दो नए केस मिलने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1121 हो गयी है. एक खबर है कि 15 लाख की सुपारी देकर गैंगस्टर कुणाल की हत्या करायी गयी थी. रामगढ के उरीमारी से खबर है कि सत्ताधारी पार्टी झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया के 18 साल के बेटे पीयूष बेदिया का घर के निकट से अपहरण कर लिया गया. अखबार ने एक खबर दी है कि सिनेमा उद्योग हर महीने 200 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रहा है.

यह भी पढ़ें: खंडोली डैम में जल सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों और युवाओं को दी गई सतर्क रहने की सीख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं