रांची के अखबारों की सुर्खियां : बाबूलाल मरांडी ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, जेपीएससी मेंस का रिजल्ट नहीं होगा रद्द, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : बाबूलाल मरांडी ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, जेपीएससी मेंस का रिजल्ट नहीं होगा रद्द, अन्य खबरें

रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों ने आज अलग-अलग खबरों को प्रमुखता दी है. प्रभात खबर ने पहले पन्ने पर अपनी स्टोरी छापी है. वहीं, हिंदुस्तान ने जेपीएससी मेंस के रिजल्ट को लेकर हाइकोर्ट में सुनवाई की खबर को प्रमुखता दी है. अखबारों में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट की पहली बैठक की खबर भी प्रमुखता से है. विधायक ढुल्लू महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंचने व विरोध झेलने की खबर भी है.

प्रभात खबर ने पहले पन्ने पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के बन रहे कैंपस पर ग्राउंड रिपोर्ट की है. कांके के चेरू-मनातू में 2013 से बन रहे इस कैंपस की स्टोरी का शीर्षक है: ब्लास्टिंग जोन में बस रहा सीयूजे कैंपस. अखबार ने लिखा है कि क्रशरों से फैल रहा प्रदूषण, 28 को राष्ट्रपति करेंगे उदघाटन. राष्ट्रपति सीयूजे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं और इसी यात्रा के क्रम में वे नए परिसर का उदघाटन भी करेंगे. अखबार ने एक खबर कोडरमा से दी है: सामूहिक नरसंहार में दो को फांसी की सजा. जिले के सतगांवा प्रखंड के डुमरी गांव में 2004 को सामूहिक नरसंहार हुआ था. अंदर के पन्ने पर रांची नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के हवाले से एक खबर है कि इस साल शहर के 53 वार्डाें पर नगर निगम 2274 करोड़ रुपये खर्च करेगा. अखबार की एक खबर है कि डाॅक्टर रिम्स प्रबंधन से दवाओं की मांग नहीं करते हैं और दवा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत के मरीजों से भी बाहर से मंगाते हैं महंगी दवा.

प्रभात खबर ने हुनर हाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिट्टी-चोखा खाते हुए फोटो पहले पन्ने पर छापा है. वहीं, एक खबर है कि मार्च से गर्मी रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में है. अखबार ने लिखा है कि सर्दी के गरमी का कहर बरसेगा. मुंबई का तापमान फरवरी में ही 39 डिग्री पहुंच गया. अखबार के अनुसार, रांची में राहत है लेकिन झारखंड के कई दूसरे शहरों में गर्मी बढी है. चतरा के टंडवा से एक खबर है: एशिया की सबसे बड़ी कोल परियोजना में लटका ताला, 1100 वर्कर बेरोजगार. विधायक ढुल्लू महतो को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिससे वह वापस लौट गयी. ढुल्लू महतो पर यौन उत्पीड़न का मामला है. खेल से जुड़ी एक खबर है कि ट्रायल हुआ नहीं, बना दी फुटबाॅल टीम, देश के बड़े टूर्नामेंट में खेलने भेजा. यह खबर अंडर 18 फुटबाॅल लीग के बारे में है. एक खबर है: लैंड रिकार्ड का साॅफ्टवेयर सुरक्षित नहीं, एनआइसी साइंटिस्ट पर होगी कार्रवाई. यह खबर भी है कि ट्रेजरी पर से पाबंदी हटा दी गयी है और भुगतान का आदेश जारी दिया गया है. लोहरदगा में ग्रामीण विकास विभाग के एक इंजीनियर अमरेंद्र गांधी को घूस लेते हुए एसीबी द्वारा गिरफ्तार करने की खबर भी है. वहीं, एक खबर है कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नेता विधायक दल का कमरा तैयार किया जा रहा है, जिसमें बाबूलाल मरांडी बैठेंगे. यानी अब यह लगभग तय है कि मरंाडी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे. संभावना है कि 22-23 फरवरी को विधायक दल की बैठक में चयन की औपचारिकता पूरी की जाए. जब मरांडी रांची में रहेंगे तो वे हर दिन पार्टी कार्यालय में बैठेंगे.

हिंदुस्तान ने खबर दी है कि जेपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे रद्द नहीं होंगे. हाइकोर्ट ने इस मामले में छठी जेपीएससी का रिजल्ट रद्द कर साक्षात्कार रोकने से इनकार कर दिया. इस संबंध में आयोग से जवाब मांगा. अखबार ने खबर दी है कि अयोध्या के लिए गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक हुई, जिसमें महंत नृत्यगोपाल दास को अध्यक्ष चुना गया. चंपत राय महासचिव चुने गए और गोविंद देव गिरी कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए. प्रधानमंत्री के सचिव रह चुके नृपेंद्र मिश्रा भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष बनाए गए. अखबार ने यौन उत्पीड़न मामले में विधायक ढुल्लू महलो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की खबर छापी है. एक खबर है कि जेवियर्स के छात्र ने परीक्षा के दबाव में खुदकुशी कर ली. छात्र बीकाॅम में पढता था और अनिकेत कुमार उसका नाम था. संघ प्रमुख मोहन भागवत के रांची पहुंचने की खबर भी अखबार में है. जामताड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान रघुवर दास द्वारा हेमंत सोरेन पर की गयी एक टिप्पणी व एससी-एसटी मामले के तहत की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान लेगी. इसको लेकर जामताड़ा के एसपी ने हेमंत सोरेन के आप्त सचिव को पत्र भेजा है. यह मामला मिहिजाम का है, जहां रघुवर दास एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

दैनिक जागरण में बकोरिया कांड से जुड़ी खबर है : सीबीआइ जांच प्रभावित करने के लिए पुलिस ने कराई थी करोड़ों की उगाही. अखबार के अनुसार, आठ जून 2015 को बकोरिया में हुई कथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सीबीआइ जांच को प्रभावित करने के सबूत मिले हैं. ढुल महतो वाली खबर का अखबार ने शीर्षक दिया है : घेराबंदी के बाद भी पकड़ में नहीं आए ढुलू. यह खबर भी है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद झारखंड दौरे के दौरान एक घंटे के विशुनपुर जाएंगे, वहां वे पद्मश्री अशोक भगत के आमंत्रण पर पहुंचेगे और उनकी संस्था विकास भारती के कार्याें को देखेंगे. बिशुनुपुर का कार्यक्रम एक घंटे का होगा. यह खबर ध्यान खींचती है कि बिना हेलमेट के गलत साइड से जा रहे कोतवाली थाने के चालक मुकेश कुमार पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. वह खुद, उसके साथ के व्यक्ति के पास भी हेलमेट नहीं था और रांग साइड ड्राइविंग भी कर रहा था. बाॅटम में यह खबर है कि रांची पहुंचे संघ प्रमुख, पर्यावरण पर करेंगे मंथन. फिर 23 फरवरी की शाम वे रांची से देवघर के लिए रवाना होंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान