अखबारों की आज की सुर्खियां : झारखंड चुनाव की गहमागहमी के बीच नक्सली हमला, नीतीश को आश्चर्य

अखबारों की आज की सुर्खियां : झारखंड चुनाव की गहमागहमी के बीच नक्सली हमला, नीतीश को आश्चर्य

 

रांची : झारखंड की रांची राजधानी से प्रकाशित होने वाले अखबारों में आज शुक्रवार की देर शाम लातेहार में हुए नक्सली हमले की खबरें छायी हुई हैं. अखबारों ने इस पर विस्तृत कवरेज दिया है. इसके अलावा उम्मीदवारों के नामांकन सहित अन्य खबरें भी हैं.

प्रभात खबर ने आठ काॅलम में दो लाइन के हेडिंग के साथ नक्सली हमले की खबर छापी है. अखबार ने हेडिंग दिया है: पुलिस वाहन पर नक्सली हमला, चार जवान शहीद, हथियार लूटे, भाजपा नेता की गाड़ी पर भी फायरिंग. अखबार ने लिखा है कि पुलिस मुख्यालय में जब नक्सलवाद से निबटने की रणनीति बन रही थी, उसी वक्त लातेहार में नक्सली हमला हो गया. अखबार ने लिखा है कि पीसीआर वैन में पांच पुलिसकर्मी सवार थे और नक्सलियों ने उस वाहन को निशाना बनाया एवं एक पिस्टल एवं तीन थ्री नाॅट थ्री लूट कर ले गए. पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. अखबार ने लिखा है कि देर रात तक फायरिंग जारी थी. इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा नेता सुबोध सिंह गुड्डू की गाड़ी पर भी फायरिंग की गयी. यह घटना शुक्रवार रात साढे आठ बजे की है. अखबार ने कल ही रांची में नक्सलियों से लड़ने के लिए हुई इंटर स्टेट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक का उल्लेख किया है.

अखबार ने चुनाव की खबर को नामांकन का सुपर फ्राइडे हेडिंग से छापा है और लिखा है कि बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह, मनीष जायसवाल सहित कई दिग्गजों ने पर्चा भरा.  अखबार ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का इंटरव्यू छापा है, जिसका शीर्षक है: झारखंड का हित मेरे लिए सबसे पहले. अखबार ने खबर दी है कि 25 नवंबर को नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए डालटनगंज आएंगे. नीतीश कुमार का बयान है कि सरयू राय का टिकट काटे जाने से आश्चर्यचकित हंू, 40 साल से उन्हें जानता हूं. इसके साथ अखबार ने जदयू की सूची छापी है, जिसमें लिखा है कि सालखन मुर्मू शिकारीपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे.

हिंदुस्तान ने भी लातेहार के चंदवा में नक्सली हमले में चार जवानों के शहीद होने की खबर को लीड में छापा है. हेडिंग दिया है: नक्सली हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद. वहीं, हेमंत सोरेन का इंटरव्यू अखबार में है, जिसमें उनका बयान है कि हम सिर्फ आदिवासियों की राजनीति नहीं करते. इंटरव्यू में हेमंत ने आरोप लगाया है कि भाजपा आदिवासियों के साथ भेदभाव करती है. हेमंत इंटरव्यू में कह रहे हैं कि हम आदिवासी लोग झारखंड की जमीन के राजा हैं, लुटेने नहीं. गलतबयानी करने वालों का हिसाब जनता विधानसभा चुनाव में करेगी. अखबार ने बाॅटम में महाराष्ट्र की राजनीति पर खबर दी है कि उद्धव सूबे की कमान संभालेंगे. हालांकि सुबह ये समीकरण बदल गए और देवेंद्र फडणवीस भाजपा-एनसीपी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिये.

हिंदुस्तान ने अंदर के पन्ने पर खबर दी है कि कोलकाता के बेलूर में रामकृष्ण मिशन विद्या मंदिर नामक एक काॅलेज में रमजान अली नामक मुसलिम शख्स को संस्कृत का शिक्षक नियुक्त किया गया है. एम्स में पढना एवं इलाज कराना महंगा होगा यह खबर भी अखबार में है.

दैनिक भास्कर की लीड खबर की हेडिंग है: चंदवा में माओवादियों ने पुलिस पार्टी को गोलियों से भूना, एएसआइ सहित चार शहीद. अखबार ने इस घटना पर एसपी का बयान छापा है: 25 लाख के इनामी रवींद्र गंझू के दस्ते का हाथ. अखबार ने खबर दी है कि जब बड़कागांव से भाजपा प्रत्याशी लोकनाथ महतो पर्चा भर रहे थे तो रामगढ में उनकी पत्नी सब्जी बेच रही थीं. देवघर में होटल व्यावसायी की गाड़ी से 49 लाख रुपये जब्त होने की खबर भी अखबार ने पहले पन्ने पर दी है. बोकारो से कांग्रेस प्रत्याशी बदलते हुए श्वेता सिंह को टिकट दिए जाने की खबर भी अखबार ने प्राथमिकता से दी है.

दैनिक जागरण ने भी लातेहार नक्सली हमले की खबर प्रमुखता से दी है. जागरण ने लिखा है कि समरेश सिंह की बहू श्वेता सिंह को पूर्व के प्रत्याशी का टिकट काट कर कांग्रेस ने बोकारो से टिकट दिया है. अखबार ने कांग्रेस के पास केंद्रीय नेताओं की चुनाव प्रचार के लिए अनुपलब्धता को भी खबर बनाया है. वहीं, रघुवर दास ने इंटरव्यू में सरयू राय के टिकट काटे जाने के आरोपों को खारिज किया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां