झारखंड चुनाव : बरही में पीएम मोदी ने कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों को झारखंड से कनेक्ट किया
बरही (हजारीबाग) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए हजारीबाग के बरही पहुंचे. प्रधानमंत्री ने यहां अपने संबोधन में कर्नाटक उपचुनाव के परिणाम को झारखंड विधानसभा चुनाव से कनेक्ट करने की कोशिश की ताकि इसका लाभ लिया जा सके. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक में वहां की सरकार का भविष्य तय करने के लिए 15 सीटों पर चुनाव हुए थे, उनमें से 13 सीटें कांग्रेस के पास थी और भाजपा के पास इनमें से एक सीट थी, लेकिन अभी जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 12 सीटों पर कर्नाटक की जनता ने भाजपा के लिए प्रचंड जीत सुनिश्चित की है.
कर्नाटक में वहां की सरकार का भविष्य तय करने वाली 15 सीटों पर चुनाव हुए थे, उनमें से 13 सीटें कांग्रेस के पास थी और भाजपा के पास इनमें से 1 भी नहीं थी।लेकिन अभी अभी जो मुझे जानकारी मिली है, उसके अनुसार 12 सीटों पर कर्नाटक की जनता ने भाजपा के लिए प्रचंड जीत सुनिश्चित की है: पीएम pic.twitter.com/WnLLpoJGJE— BJP LIVE (@BJPLive) December 9, 2019
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि झारखंड में फिर बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी. प्रधनमंत्री मोदी ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस और उसके सहयोगी यहां नक्सलवाद को और राजनीतिक अस्थिरता को बढावा देते रहे, उसके चलते यहा आधारभूत संरचना तैयार नहीं हो सका. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सली हिंसा से झारखंड अब पूरी तरह मुक्ति की ओर बढ चला है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 तक जहां गिने-चुने नक्सली आत्मसमर्पण करते थेे, वहीं अब बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं.
#WATCH PM Modi #KarnatakaByelection: What the country thinks about political stability and for political stability how much the country trusts BJP, an example of that is in front of us today… BJP is leading on most seats. I express my gratitude towards people of Karnataka. pic.twitter.com/k1Ho75Xmse
— ANI (@ANI) December 9, 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि निवेश, उद्योग और कारोबार के लिए तीन शर्तें अहम हैं – पहली शांति, दूसरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और तीसरी स्थिर, पारदर्शी और सहयोगी सरकार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच साल पहले जब झामुमो के सहयोग से दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब कर्ज लेना कितना मुश्किल था, कितने कागज लगाने होते थे, छोटे व्यापारियों को अपने व्यापार में बहुत परेशानी होती थी. भाजपा की सरकार में इस स्थिति में बदलाव आया है. अब आम जनता के लिए बैंक के दरवाजे खुल गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की आपको स्थिर सरकार दे सकती है. उन्होंने कहा कि यह फैसला करना तब आसान होगा जब आप 2014 के पहले और आज की स्थिति की तुलना करेंगे. उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक संपदा के यहां के उपयोग के बारे में झामुमो एवं कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का गठन किया. उन्होंने कहा कि बहनों के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा काम किया. उनके लिए एक रुपये में भूमि व संपत्ति रजिस्ट्री की व्यवस्था की.
Related Posts

Latest News



