झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी टान भगत समुदाय की समस्या, दिया आश्वासन
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाना भगत समुदाय की समस्या सुनी है और उन्हें यह आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। टाना भगत समुदाय पिछले कुछ दिनों से लगातार लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन पर आंदोलनरत रहा है. इस कारण ट्रेनों का परिचालन व अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हुए हैं.
आज आवास में टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुआ।
झारखण्ड सरकार आप सभी के अधिकारों और समस्याओं के प्रति सजग है और कटिबद्ध हो कार्य कर रही है। pic.twitter.com/wpd6frwPfh— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) September 5, 2020

लातेहार में आंदोलन के लिए पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों सहित रांची, चतरा, रामगढ, हजारीबाग आदि जिलों के टाना भगत जुटे हैं. टाना भगत समुदाय तीन तीनों से ट्रैक जाम कर अपनी मांग पूरा करने को कह रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिखित आश्वासन के बाद ही वे जाम खत्म करेंगे.
उधर, भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने टाना भगत से शुक्रवार को मुलाकात कर उनकी मांगों को नैतिक समर्थन दिया था. लातेहार के भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे और टाना भगत की पंजी पर हस्ताक्षर कर उनका नैतिक समर्थन किया.
टाना भगत समुदाय ने वार्ता के लिए सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ही समय रखा है और हिंसा नहीं अपनाने को कहा है. टाना भगत समुदाय गांधी जी के अनुयायी हैं और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान उनके लिए सर्वाेच्च होता है.

Latest News


