पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बालमुचू ने थामा आजसू का दामन
रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू ने गुरुवार को आजसू का दामन थामने के बाद कहा कि जिस माटी की उपज हूं उसमें वापसी सुखद अनुभूति करा रहा है। कहा कि अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत झारखंड आंदोलन के क्रम में उन्होंने छात्र संगठन आजसू से ही की।
बालमुचू ने कहा कि वे कांग्रेस की टिकट पर तीन बार विधायक रहे। इसके बाद राज्यसभा सांसद भी बने। कहा कि ऐसी बात नहीं है कि वे सिर्फ टिकट के लिए आजसू पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था, लेकिन वे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। वहां के लोगों से उनसे यह वादा किया था कि वे विधानसभा चुनाव में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी कारण ऐसा कदम उठाया।


Related Posts

Latest News

