झारखंड में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले, सूबे में मरीजों की कुल संख्या 27
On
रांची : झारखंड में तीन नए कोरोना संक्रमित लोग मिले है. रिम्स के निदेशक डाॅ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हो गयी. आज रांची के हिंदपीढी इलाके में दो कोरोना मरीज मिले जबकि सिमडेगा में कोरोना का एक मरीज मिला. सिमडेगा में कोरोना का यह पहला केस है. रांची का हिंदपीढी इलाका कोरोना का सबसे हाॅटस्पाॅट बना हुआ है. यहां अबतक सबसे अधिक मरीज मिले हैं. दूसरे नंबर पर चंद्रपुरा का तेलो इलाका है, जहां कई मरीज मिले हैं.


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


