Sahebganj News: राजमहल पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्वर्ण व्यापारी से लूटपाट करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

Sahebganj News: राजमहल पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्वर्ण व्यापारी से लूटपाट करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
(गिरफ्तार आरोपी संग पुलिसकर्मी)

साहिबगंज के राजमहल पुलिस ने मंगलवार रात हुई लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर विष्णु मंडल, भागवत कुमार और सिकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साहिबगंज: जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 32 वर्षीय विष्णु मंडल पिता स्वर्गीय राजन मंडल कसवा निवासी, 25 वर्षीय भागवत कुमार मंडल पिता रामकिशन मंडल नयानबस्ती टेकबथान निवासी और 26 वर्षीय सिकेश कुमार पिता महावीर मंडल टेकबथान निवासी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। इस घटना के संबंध में राजमहल थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
Dumka News: बाइकर्स गैंग ने नेशनल हाईवे पर ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की लूट की
Chaibasa News: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी बरामदगी
Giridih News: ओवरलोडेड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 5 ट्रक जब्त
पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत
Pakur News: पीकेडीएल रोगी का द्वितीय चरण उपचार शुरू, ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
Pakur News: मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, रोजगार दिवस आयोजित
Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित