Subsidy रहित उर्वरकों की टैगिंग और महंगे बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई: कृषि निदेशक

निर्धारित दर से अधिक उर्वरक बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा

Subsidy रहित उर्वरकों की टैगिंग और महंगे बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई: कृषि निदेशक

रांची: विगत माह में कई माध्यमों से कृषि निदेशालय को यूरिया के साथ Subsidy रहित उर्वरकों की टैगिंग एवं निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री की सूचना प्राप्त हो रही थी. शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत विभागीय मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की के निदेश के बाद कृषि निदेशक, भोर सिंह यादव ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को अपने संबंधित जिलों में विशेष अभियान के तहत् उर्वरक के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं की जाँच करने का निदेश दिया है.

विभागीय पत्र में निदेशित किया गया है कि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने पर लाइसेंस निलंबन अथवा रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. तद्नुसार पूरे राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता, गुणवत्ता, मानकों एवं बिक्री दर संबंधी सघन जाँच की जा रही है.

किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री की सूचना एवं अन्य शिकायत दर्ज कराने हेतु कृपया राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान कॉल सेन्टर के टोल-फ्री नम्बर 1800-123-116 पर सम्पर्क करें.

कृषक भाईयों एवं विक्रेताओं से अनुरोध है कि केवल संबंधित जिला कृषि कार्यालय से अनुज्ञप्तिधारी (License Holder) उर्वरक विक्रेताओं से उर्वरकों का क्रय करें.

Read More.. 10,000 करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबा रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

 

Read More.. Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट