Ranchi News: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जनजातीय संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण
समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से "उलगुलान" कार्यक्रम के तहत बच्चों को कराया गया भ्रमण
रांची स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियों ने समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित "उलगुलान" कार्यक्रम के तहत जनजातीय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस अवसर पर छात्रों ने झारखंड की 32 जनजातियों की संस्कृति, जीवनशैली, हथियार, वेशभूषा व इतिहास को करीब से देखा और जाना. भ्रमण के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी श्रद्धांजलि दी गई.
रांची: बुधवार को समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से आदिवासी दिवस के पूर्व उलगुलान कार्यक्रम के तहत कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड के 200 विद्यार्थियों ने जनजातीय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस अवसर पर बच्चों ने भ्रमण में दो मिनट का मोन धारण कर झारखंड राज्य के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया.
ज्ञात हैं कि 2008 में झारखंड राज्य के पुरोधा व पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिबू सोरेन ने ही इस जनजातीय संग्रहालय की स्थापना किया था. विद्यार्थियों ने यहां भ्रमण कर झारखंड के 32 जनजातीय समाज की विस्तृत जानकारी संग्रह किया और उनकी सभ्यता संस्कृति और इतिहास को भी नजदीक से देखा और समझा. विद्यार्थियों ने यहां दुर्लब वस्तुएं, सहित अलग- अलग जनजातियों के मॉडल, आदिवासियों का रहन सहन पहनावा, बोली एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी पढ़ा और जाना.

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
