मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपोलो अस्पताल में रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी
रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना
by: Sujit Sinha
On
दिल्ली/रांची: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इलाजरत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शिक्षामंत्री का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
शिक्षा मंत्री को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वो रामदास सोरेन को स्वस्थ रखे और वो जल्द से जल्द हम सबके बीच पहले की तरह सक्रिय राजनीति में योगदान दें.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
