रांची में CISCE जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रांची में CISCE जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
CISCE जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 शुरू.

Ranchi Volleyball Tournament: रांची के डबल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल में CISCE जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में रांची जॉन के 19 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए। डॉन बॉस्को स्कूल और डॉन बॉस्को अकादमी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में खिताब अपने नाम किए। विजेता टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रांची: राजधानी रांची के पिस्का नगड़ी स्थित डबल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय सीबीएसई जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 12 एवं 13 मई तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में रांची जॉन के 19 सीआईएससीई विद्यालयों से टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का माहौल खिलाड़ियोंके जोश, अनुशासन और खेल भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुँवर पाहन सचिव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रांची में CISCE जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
CISCE जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 शुरू.


टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहले दिन अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में डॉन बॉस्को अकादमी (JH062) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। माउंट कार्मेल स्कूल (JH134) उपविजेता रहा, जबकि संत चार्ल्स स्कूल (JH083) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

दूसरे दिन 13 मई को अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 वर्ग में डॉन बॉस्को स्कूल, कोकर (JH090) ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। डॉन बॉस्को अकादमी (JH062) दूसरे स्थान पर रही, जबकि कार्मेल स्कूल (JH112) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंडर-19 वर्ग में भी डॉन बॉस्को स्कूल, कोकर (JH090) का दबदबा कायम रहा और टीम ने प्रथम स्थान अपने नाम किया। मेंटास एडवेंटिस्ट स्कूल (JH076) उपविजेता बना, जबकि बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल (JH028) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मेलोडियस पियर्सन एक्का, प्रधानाचार्य डॉ. सुफल एक्का, उपप्रधानाचार्य प्रियंका विश्वास तथा डॉन बॉस्को स्कूल के उपप्रधानाचार्य फादर उत्पल इमैनुअल बांडों उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी
केंद्र सरकार ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना को दी मंजूरी
IPL 2026: चोटिल रामकृष्ण घोष पूरे सीजन से बाहर, CSK ने मैकनील नरोन्हा को टीम में शामिल किया
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: मानसी तिवारी ने 95.8% अंक हासिल कर सेंट जेवियर्स स्कूल में किया टॉप