झारखंड के 35,000 सरकारी स्कूलों के 32 लाख छात्रों ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि
शिक्षा विभाग के निर्देश पर हुआ श्रद्धांजलि आयोजन
शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्यभर के स्कूलों में श्रद्धांजलि आयोजन किया गया जिसमे राज्य के सभी 35,000 सरकारी विद्यालयों में झारखंड आंदोलन के पुरोधा, समाज सुधारक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद “दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन” की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि दी.
रांची: गुरुवार को झारखंड राज्य के सभी 35,000 सरकारी विद्यालयों में झारखंड आंदोलन के पुरोधा, समाज सुधारक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद “दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन” की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यह आयोजन शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के संघर्षशील जीवन और समाजहित में दिए गए अतुलनीय योगदान से अवगत कराना था. श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के 1 लाख से अधिक शिक्षक, 32 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के अलावा समुदाय से दो लाख से अधिक आम लोग, एसएमसी सदस्य और अभिभावक शामिल हुए.
विद्यालयों में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा स्वर्गीय 'दिशोम गुरु' के जीवन पर चर्चा की गई. इस अवसर पर उनके सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों की रक्षा, भूमि सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया.

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
