जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, हुआ परिसंपत्तियों का वितरण

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, हुआ परिसंपत्तियों का वितरण

लोहरदगा: राज्य सरकार के निदेशानुसार ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिले के भण्डरा में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने आम लोगों की समस्या सुनी और उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये। जनता दरबार में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन योजना आदि से संबंधित समस्याएं लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण उपायुक्त द्वारा किया गया। इसमें 10 लाभुकों को राशन कार्ड, पांच लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड, पांच लाभुकों को ट्राईसाइकिल, एक को  बैशाखी, बिटपी के 14 छात्राओं के बीच कल्याण विभाग द्वारा दी गई राशि से क्रय किये गये साईकिल, दो लाभुकों को चिकित्सा अनुदान के लिए राशि सहित विभिन्न लोगों को उनकी जरुरत के अनुसार परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

इसके अलावा सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच बैग व् पोशाक का वितरण किया गया। साथ ही बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सात सखी मण्डल को स्वावलंबी बनाने के लिए 10 लाख का क्रेडिट लिंकेज का वितरण किया गया। पांच लाख तक के निःशुल्क ईलाज हेतु 08 लाभुकों के बीच गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया।

वहीं, दूसरी ओर कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें राशन कार्ड, गोल्डन कार्ड, जमीन लगान, विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट आदि प्रमुख हैं. इसके अलावा जनता दरबार में 167 किसानों ने भाग लिया और 50 किसानों ने अपने उत्पादों के स्टाॅल लगाये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टाॅल में 50 लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई व दवाओं का वितरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों एवं बैंकों ने अपने स्टाॅल लगाये।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यातयात नियमों का पालन करें। कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को बिना लाइसेंस व हेलमेट के वाहन चलाने दें। इसके अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे ने कल्याण विभाग के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे बताया। इसके बाद समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अलमल ईन्दु उरांव ने विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी।

जिला नियोजनालय पदाधिकारी संदीप किस्पोट्टा ने कार्यक्रम में बताया कि राज्य सरकार स्नातक व स्नातकोत्तर पास बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने पर विचार कर रही है, जिसके लिए उस बेरोजगार युवक/युवती का निबंधित होना आवश्यक है। निबंधन के लिए कार्यालय में आकर संपर्क किया जा सकता है या फिर ऑनलाइन (www.jharkhandrojgar.nic.in) पर भी निबंधन कराया जा सकता है। निबंधन के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोट साईज फोटो, आधार कार्ड नंबर, जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। किस्पोट्टा ने बताया कि जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ कॅरियर गाइडेंस भी दिया जाता है।

वहीं समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की न समाज कल्याण विभाग द्वारा मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और कन्यादान योजना के बारे में बताया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आर राॅनिटा, अपर समाहर्ता अंजनी मिश्र, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन महावर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश, अग्रणी बैंक प्रबंधक रविकांत सिन्हा, कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे, सिविल सर्जन डाॅ विजय कुमार, समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक एआई उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी संदीप किस्पोट्टा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र महतो, कार्यपालक अभियंता विद्युत जेम्स कुजुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीता, अंचल अधिकारी महेंद्र कुमार समेत सभी प्रखंड/अंचल स्तरीय कर्मी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक