Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में नर्सरी से तीसरी तक के बच्चों का कार्यक्रम आयोजित

व्यक्तिगत स्वच्छता पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में नर्सरी से तीसरी तक के बच्चों का कार्यक्रम आयोजित
(सेक्रेड हार्ट स्कूल गतिविधि)

सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया में नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के बच्चों के लिए 'अच्छी आदतें' विषय पर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने रोल प्ले और प्रस्तुतियों के जरिए स्वच्छता, अनुशासन तथा बड़ों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में शनिवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के विद्यार्थियों के लिए 'अच्छी आदतें' विषय पर विशेष सह-पाठ्यचर्या गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही अच्छे संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। 

इस अवसर पर प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने 'बड़ों का सम्मान करें' विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक रोल प्ले प्रस्तुत किया। अपनी मासूम और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने माता-पिता, दादा-दादी, शिक्षकों एवं अन्य बड़ों का सम्मान करने, उनकी बात सुनने तथा उनके प्रति प्रेम और विनम्रता का व्यवहार करने का संदेश दिया। 

वहीं, कक्षा प्रथम से तृतीय तक के विद्यार्थियों ने अपने दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली 'अच्छी आदतों एवं व्यक्तिगत स्वच्छता' से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नियमित रूप से हाथ धोना, दाँतों की सफाई करना, नाखून काटना, साफ-सुथरे कपड़े पहनना, अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखना, स्वस्थ भोजन करना तथा अनुशासित दिनचर्या अपनाने जैसी आदतों को प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्राचार्य  प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा  कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की नींव बचपन में ही पड़ती है। अच्छी आदतें, स्वच्छता और बड़ों का सम्मान केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इन्हें बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारी, स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को केवल सीखने का अवसर नहीं देतीं, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी प्रेरित करती हैं।

यह भी पढ़ें: Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। कोऑर्डिनेटर अलका सिंह, प्रियंका मोदी, सपना शर्मा, प्रियंका सिंह, अनुष्का कुमारी, दीक्षा सिंह, लता सिन्हा, पूजा अरोड़ा, नीतू प्रिया, रेखा राणा, स्वीटी सिन्हा, सीमा जैन सहित अन्य शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग से गतिविधि सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: Koderma News: श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा