Koderma News: मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन, एसपी ने दिया निर्देश
बैठक में पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें पुलिस से सम्बंधित समस्याओ एवं निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
कोडरमा: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जुलाई माह में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना, ओपी प्रभारी संबंधित शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। विगत सात माह में थाना प्रभारियों द्वारा किए गए कार्य (विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कांड का निष्पादन, वारंट, कुर्की का निष्पादन इत्यादि कार्यों की समीक्षा की गई। सभी लंबित कांडों में लंबित सभी कार्रवाई पूर्ण कर कांडो का निष्पादन करने का आदेश दिया गया, कांडो का त्वरित निष्पादन करते हुए अंतिम प्रपत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
अवैध कोयला, बालू, पत्थर का उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक प्रभार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। वाहन चोरी एवं लूट जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग करने एवं बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप जैसे स्थानों के आस पास पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया। जन शिकायत समाधान से संबंधित सभी कांडो को निष्पादन करने का आदेश दिया गया। बैठक में पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें पुलिस से सम्बंधित समस्याओ एवं निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
