झारखंड की चौदहों लोस सीट जीतेंगे: दीपक
On
रांची: झारखंड में आज संपन्न चार लोकसभा क्षेत्र धनबाद, गिरिडीह, सिंहभूम और जमशेदपुर के चुनाव में भाजपा व एनडीए प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होगी। ये दावा आज पार्टी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने मीडिया के समक्ष किया। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में मतदाताओं ने देश की मजबूती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने केलिए बढ़ चढ़कर मतदान किया है।
[URIS id=8357]
उन्होंने मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुये कहा कि चुनाव में महिला एवं युवा वर्ग की भागीदारी पहले से काफी बढ़ी है, उज्जवला गैस योजना, शौचालय योजना जैसी योजनाओं ने इस वर्ग को विशेष रूप से प्रभावित किया है। कहा कि विपक्ष हताश और निराश हो चुका है, जिसके कारण नेताओं के बोल असंसदीय और अलोकतांत्रिक हो चुके हैं। कहा कि अदृश्य शक्ति के रूप में देश की मजबूती के लिए विपक्ष के लोग लोग भी इस चुनाव में दल कि सीमा से पार नरेंद्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनाने केलिए मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी को जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है एनडीए गठबंधन राज्य के सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा। इस बाबत प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News







