Hazaribagh News: सिलवार पहाड़ी पर डकैती की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में किया उद्भेदन, छह नाबालिग निरुद्ध

Hazaribagh News: सिलवार पहाड़ी पर डकैती की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में किया उद्भेदन, छह नाबालिग निरुद्ध
झारखंड पुलिस लोगो

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, नाबालिगों के शामिल होने से कानून-व्यवस्था और समाज में किशोर अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

हजारीबाग: बगोदर मुख्य मार्ग स्थित सिलवार पहाड़ी पर 17 अगस्त की देर शाम हुए डकैती कांड का हजारीबाग पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। घटना के संबंध में हुटपा निवासी जिशान ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के अनुसार, पांच से छह अपराधियों ने चाकू दिखाकर जान मारने की धमकी दी और उनसे 4000 रुपये नगद तथा 5500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। कुल 10,100 रुपये की डकैती की इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 140/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्तचर तंत्र की मदद से पुलिस ने वारदात के महज 12 घंटे के भीतर ही मामले का उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने इस डकैती कांड में शामिल छह नाबालिग अपराधियों को निरुद्ध किया है।

निरुद्ध किशोरों से पूछताछ के क्रम में उन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू, 1100 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांसफर में किया गया था और अन्य दो मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, नाबालिगों के शामिल होने से कानून-व्यवस्था और समाज में किशोर अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: झामुमो के सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा