Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को नमन

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को नमन
विधायक प्रदीप प्रसाद व अन्य

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कठोर परिश्रम के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। साथ ही डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन को संबोधित किया और विद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया और वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उनके सपनों के भारत के निर्माण में हम सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत हुरहुरू चौक में हुई, जहां स्थानीय नागरिकों के साथ विधायक प्रसाद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया। इसके बाद होली क्रॉस स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कठोर परिश्रम के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। साथ ही डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन को संबोधित किया और विद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इसके बाद हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा स्थित अपने विधायक कार्यालय परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया, जहां राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला इकाई के वरिष्ठ अभिभावकगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। देशभक्ति के गीतों और जोशीले नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के साथ-साथ विधायक प्रसाद ने सदर प्रखंड के सिलवार में जगन्नाथ धाम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 64 सीनियर और 16 जूनियर टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच खारिका और ओरिया के बीच खेला गया। उन्होंने कहा कि खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क युवाओं को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक हैं।

Read More.. Hazaribagh News: उपायुक्त ने समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

इस  खास अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष टून्नू गोप ,      प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केपी ओझा, हरिश श्रीवास्तव, सुदेश चन्द्रवंशी, दिनेश सिहं राठौर, आंनद देव, कुणाल दुबे, रेणुका साहु, सुमन कुमार, रमेश हेम्ब्रम, तनवीर अहमद, इंद्र नारायण कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  राजकरण पांडे, अजीत चंद्रवंशी, कुंवर मनोज सिंह, महेंद्र बिहार, महिला जिला अध्यक्ष साक्षी राणा, अनुपम सिन्हा, परमेश्वर यादव, कौलेश्वर रजक, समाजसेवी बाटेश्वर मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मंजू नंदनी, मनीष ठाकुर, वीरू साव, रामअवतार शर्मा, मुरारी सिन्हा, रूकमणी देवी, अभय सिंह, अनुप ठाकुर, अर्जुन प्रसाद, ओम प्रकाश देव, शंकर रविदास, बिरजू रवि, पवन गिरि, सुमन राय, बजरंगी ठाकुर, सहित अनेक गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More.. Hazaribagh News: टेक सखी 2026 अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों का योगदान, छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट