चाईबासा के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में फ़ूड प्वाइजनिंग से 400 छात्राएं बीमार
On
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में हॉस्टल का खाना खाकर 400 छात्राएं बीमार हो गयी। बीमार छात्राओं में 150 की तबियत ज्यादा बिगड़ गयी है, जबकि लगभग 70 छात्राओं की सेहत बहुत गंभीर हो चुकी है। इन छात्राओं को चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी 200 छात्राओं का इलाज छात्रावास में हो रहा है।
इन छात्राओं में से कुछ अभी 12वीं की परीक्षा दे रही हैं। इन्हें स्लाइन चढ़ाया गया है एवं परीक्षा केंद्र पर भी इनके लिए दवा-पानी की व्यवस्था की गई है। वहीँ छात्राओं के बीमार होने की खबर सुनते ही उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीँ दूसरी ओर सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी का कहना है कि एक साथ इतनी संख्या में मरीजों के आ जाने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



