सरकारी स्कूलों के बदलेंगे दिन, दिल्ली की तर्ज पर होंगे विकसित

सरकारी स्कूलों के बदलेंगे दिन, दिल्ली की तर्ज पर होंगे विकसित

रांची: राज्य सरकार भी दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के नक़्शे-कदम पर चलते हुए झारखंड के सभी जिलों के जिला स्कूलों को नवीकरण करने की मंशा जताई है। हेमंत सरकार ने इस बारे में सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा भी की है। सरकार की इस योजना के मुताबिक स्कूलों के भवनों का नवीकरण किया जाएगा। साथ ही उच्च श्रेणी के शिक्षकों को भी बहाल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।
हालाँकि, राज्य में रांची सहित सिर्फ 6 जिलों के ही स्कूल जिला स्कूल के रूप में अधिसूचित हैं। जिस कारण सरकार शेष जिलों से भी बड़े स्कूलों का चयन कर उसका जीर्णोधार करेगी। इसके अलावे सरकार मॉडल स्कूलों का भी नवीकरण करेगी।

सूत्रों की माने तो जिला स्कूलो में जिलेभर से छात्रों का चयन किया जाएगा। इन स्कूलों में पुस्तकालय, लैब, खेल का मैदान सहित सभी जरुरी संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। वहीँ कक्षाओं और ऑडिटोरियम आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में हॉस्टल की भी सुविधा होगी। साथ ही शिक्षकों के लिए स्कूल कैंपस में ही स्टाफ क्वार्टर उपलब्ध कराई जायेगी। जानकारी के अनुसार प्रस्ताव को जल्द ही तैयार कर कैबिनेट भेज दिया जाएगा। वहीँ राज्य के आगामी बजट में भी इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ