Crime News: नवादा में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का लगाया आरोप

परिजनों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया

Crime News: नवादा में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का लगाया आरोप
युवक की मौत के बाद जांज करती पुलिस।

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

नवादा: बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में शनिवार को एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है।

मुंद्रिका मांझी की हुई मौत

मृतक की पहचान नंदपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुलो मांझी के 30 वर्षीय पुत्र मुंद्रिका मांझी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि इचुआ गांव में पुलिस छापेमारी के दौरान मुंद्रिका मांझी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस टीम वहां से चली गई।

सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ सड़क जाम कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

नारदीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस पर लगे मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि संबंधित समय पर थाना पुलिस इचुआ गांव में छापेमारी के लिए नहीं गई थी, बल्कि वनगंगा क्षेत्र में गश्त पर थी। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। वहीं, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा