WhatsApp Plus Free Trial: 1 महीने फ्री मिलेगा नया प्रीमियम प्लान, जानें फीचर्स और एक्टिवेशन प्रोसेस

WhatsApp Plus Free Trial: 1 महीने फ्री मिलेगा नया प्रीमियम प्लान, जानें फीचर्स और एक्टिवेशन प्रोसेस

How To Get WhatsApp Plus Free: भारत में Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू हो गई है। पहले महीने का ट्रायल बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है, उसके बाद हर महीने 75 रुपये चुकाने होंगे। मैंने इसे फ्री में एक्टिवेट किया और अब आपको इसके फायदे और तरीका बताता हूं।

WhatsApp Plus: WhatsApp की नई प्रीमियम सेवा WhatsApp Plus भारत में आ गई है। इसके जरिए यूजर्स को कई खास फीचर्स मिलेंगे जो सामान्य वर्जन में उपलब्ध नहीं हैं। यह सेवा Android और iOS दोनों पर काम करती है और इसकी मासिक कीमत 79 रुपये है। शुक्रवार सुबह जब मैंने अपना व्हाट्सऐप खोला तो सब्सक्रिप्शन का विकल्प दिखा और साथ में एक महीने का फ्री ऑफर भी था। व्हाट्सऐप फिलहाल भारत के सभी यूजर्स को पहले महीने मुफ्त सेवा दे रहा है ताकि लोग इसे आजमा सकें। आइए जानते हैं इसे फ्री में कैसे लें।


फ्री में ऐसे पाएं WhatsApp Plus

  • व्हाट्सऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल में जाएं, वहां सब्सक्रिप्शन का विकल्प दिखेगा।
  • उस पर टैप करते ही एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जिसमें WhatsApp Plus का सेक्शन होगा।
  • आगे बढ़ने पर एक नई स्क्रीन आएगी जहां सभी प्रीमियम सुविधाओं की पूरी सूची दिखेगी।
  • स्क्रीन के सबसे ऊपर लिखा होगा — 'एक महीने के लिए फ्री में WhatsApp Plus आजमाएं।'
  • नीचे 'Start Free Month' का बटन दिखेगा, उस पर टैप करें।
  • बस इतना करते ही एक महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा।
  • यह आईफोन और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है।

एक महीने बाद देने होंगे 75 रुपये

फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद हर महीने 75 रुपये का भुगतान करना होगा। बाकी फ्री ट्रायल सेवाओं की तरह इसमें भी ऑटो पेमेंट सेटअप करना होगा ताकि ट्रायल के बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप नवीनीकृत हो जाए। जरूरत न हो तो इसे कभी भी रद्द किया जा सकता है।


WhatsApp Plus के प्रीमियम फीचर्स

  1. इस सब्सक्रिप्शन से ऐप का पूरा लुक बदला जा सकता है।
  2. वाइब्रेंट ब्लू, रॉयल पर्पल, फॉरेस्ट ग्रीन और फ्यूशिया पिंक समेत 18 नए कलर थीम मिलते हैं।
  3. डिफॉल्ट ऐप आइकन को 14 नए डिजाइनों में से किसी एक में बदला जा सकता है, जिसमें मिनिमल से लेकर आर्टिस्टिक तक सभी विकल्प हैं।
  4. फ्लटर, रिपल, मीडो और कार्निवल जैसी 10 खास रिंगटोन भी मिलती हैं।
  5. एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक और चैट लिस्ट में 20 चैट तक पिन करने की सुविधा मिलती है।
  6. चैट लिस्ट को अपनी पसंद के अनुसार सजाने और कस्टमाइज करने का पूरा अधिकार मिलता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Related Posts

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना