आरएस महापात्र को सम्मानित
On
रांची: राजधानी के दरभंगा हाऊस के विचार मंच में आज एनआईपीएम व आईएसटीडी, रांची चैप्टर के विशेष संयुक्त सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर निदेशक (कार्मिक), सीसीएल सह एनआईपीएम पूर्वी क्षेत्र के उपाध्यक्ष व आईएसटीडी, रांची चैप्टर के अध्यक्ष आर एस महापात्र को नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी (नालको) के निदेशक (कार्मिक) के रूप में चयन हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व निदेशक (कार्मिक) कोल इंडिया यूके चौबे, पूर्व निदेशक (कार्मिक) एमसीएल जीडी गुलाब, एनआईपीएम, रांची चैप्टर, अध्यक्ष महाप्रबंधक (पी एंड आई आर) उमेश सिंह, महाप्रबंधक (विधि) पी भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) एके सिंह, महाप्रबंधक (कल्याण/प्रशासन) विमलेंदु प्रसाद, पूर्व विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) रेखा सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) आईआईसीएम किरण सहित सत्र में सीसीएल, सीएमपीडीआईएल, एचईसी के अधिकारी मौजूद थे। श्री महापात्र ने मौके पर अपने अनुभव को साझा करते हुये कहा कि आपके सहयोग व स्नेह के कारण मुझे प्रेरणा मिली। कहा कि कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी सफलता का मूल मंत्र है। मंच का संचालन एलएन लकड़ा व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक उमेश सिंह ने किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







