इंग्लैंड की महारानी का महल आकर्षण का केंद्र, 1952 से दुर्गोत्सव का हो रहा आयोजन

इंग्लैंड की महारानी का महल आकर्षण का केंद्र, 1952 से दुर्गोत्सव का हो रहा आयोजन

कोडरमा: चाराडीह दुर्गापूजा समिति अपना पूजा का 67वां वर्ष मना रहा है। लिहाजा इस बार पूजा को लेकर खास तैयारी की गई है। यहां पंडाल का स्वरूप इंग्लैंड की महारानी के महल जैसा दिया गया है। कमेटी के सदस्यों के अथक मेहनत भी पंडाल में स्पष्ट रूप से झलक रही है। पंडाल के करीब 30 फीट ऊपरी छोर में भी भगवान की मूर्तियां रखी गई है। इससे इस बार पंडाल हर मायने में नये लुक में लोगों को भा रहा है। साथ ही माता की मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र है।
पूजा में बच्चों के मनोरंजन के लिए रह वर्ष की तरह इस वर्ष भी झूला व अन्य व्यवस्था की गई है। यहां स्थानीय लोगों के सहयोग से वर्ष 1952 से पूजा हो रही है। उस समय माता की असीम कृपा के लिए लोगों ने पूजा की शुरुआत की थी जो अनवरत जारी है। पूजा समिति की अध्यक्ष सांसद अन्नपूर्णा देवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समिति के सचिव विद्युत चटर्जी, कोषाध्यक्ष विकास चंद्र दास, सह कोषाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 67 वर्षों से बड़ी ही धूमधाम से पूजा हो रही है। पूरे गांव के लोग पूजा के सफल संचालन में सहयोग करते है। इस वर्ष कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है। वहीं पूजा को लेकर विशेष लाइटिग की व्यवस्था है। सड़क के दोनों छोर लाइटिंग से विशेष साज-सज्जा की गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई