दीपावली की धूम, हुई मां काली की आराधना
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मां काली पूजा एवं प्रकाश का पर्व दीपावली श्रद्धा भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वहीं सांथ, डंडाडीह, मकतपुर में काली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा को रविवार की देर रात परंपरागत से विधि व पूजा अर्चना की गई। वहीं साथ में मां काली का साज सज्जा के साथ भव्य डेकोरेशन किया गया।
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में दीप की रोशनी से जगमगाते रहे। वहीं दीपावली के मौके पर लोगों ने अपने अपने घरों में लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। काली पूजा को लेकर भी सोमवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जयनगर, पेठियाबागी, तरवन, गोपालडीह, इरगोबाद, सरमाटांड, ककरचोली, डुमरी सहित दर्जनों गांव के श्रद्धालुओं ने मेले में शामिल होकर मां काली विधिवत पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना की मन्नत मांगी। पूजा को सफल बनाने को लेकर पुजारी रामखेलावन राम, गणेश राम, विशेश्वर राम, हरिश्चंद्र राम, मथुरा राम, सुखदेव राम, भरत राम, मुनेश्वर राम, सरयू राम, राम प्रसाद धोबी, कैलाश राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



