रांची: सितंबर तक पूर्णतः तैयार होंगे 180 आवास
On
रांची: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर के निकट बन रहे 180 आवास सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे। मंगलवार को नगर विकास व आवास मंत्री सीपी सिंह ने निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यहीं पर बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भी निर्माण कार्य चल रहा है। श्री सिंह ने इस बाबत काम करा रहे संवेदक को निर्माणाधीन सड़क पर डस्ट की जगह बालू इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। कहा कि गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अंदर काम पूरा हो जाए। मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही साथ करमटोली और बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के विस्थापित व संभावित लाभुक भी मौजूद रहे।
[URIS id=9499]
निर्माण कार्य जुडको की देखरेख में क्रियान्वयन कराया जा रहा है। उन्होंने जुडको के पदाधिकारियों को हर हाल में सितंबर तक आवासों का निर्माण पूरा करवाकर उद्घाटन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है। यहां के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बनहोरा में भी 10 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से 180 आवास बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी जायेगी। इस कार्य के लिए संवेदक का चयन कर लिया गया है। बताया गया है कि बिरसा मुुंडा स्मृति पार्क प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 180 जी प्लस थ्री आवास बन रहे हैं। सभी आवास नौ ब्लाक में होंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







