सरिया: श्राद्ध के लिए विधायक ने की आर्थिक मदद
On
सरिया (गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनारी गांव में बुधवार को ठनका गिरने से महिला की मौत के बाद गुरुवार की शाम बगोदर विधानसभा नागेंद्र महतो उनके आवास पहुंचे। उन्होंने इस बाबत मृतक के आश्रितों को ढांढस बंधाने के अलावे उनकेे श्राद्ध कर्म हेतु 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। विधायक ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत वज्रपात से मरने वालों के आश्रितों को 4 लाख देने का प्रावधान है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया को शुरु करते हुए भुगतान कराने का प्रयास करेंगे। बताते चलें कि अमनारी गांव निवासी धनी सिंह की पत्नी यशोदा देवी (35) की मौत ठनका गिरने से हो गई थी। शव को देखते ही उनके परिजनों का हाल बुरा था व देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कराया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल, नकुल मंडल, विनोद यादव, पिंटू मोदी, प्रदीप मंडल, अजय यादव, एतवारी पंडित, मथुरा यादव, रामजी मोदी, सुखदेव दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







