मील का पत्थर साबित होगी शाह की सभा: प्रभाकर

मील का पत्थर साबित होगी शाह की सभा: प्रभाकर

तैयारियों में जुटी भाजपा
रांची: प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि जामताड़ा में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा ना सिर्फ ऐतिहासिक होगी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मील का पत्थर सबित होगी। कहा कि पूरे संथालपरगना से इसमें भारी तादात में लोगों जुटेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे।
श्री प्रभाकर ने कहा कि सीएम जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे, जो संथालपरगना के सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी आरंभ हो चुकी है। प्रदेश संगठन महामंत्री धरमपाल सिहं ने इस बाबत संथालपरगना के सभी जिलाध्यक्षों व प्रमुख नेताओं संग बैठक कर तैसारी संबंधी खास निर्देश दिया है। कार्यक्रम प्रभारी सांसद संजय सेठ, प्रमंडल प्रभारी प्रदीप वर्मा व दुमका सांसद सुनील सोरेन भी जामताड़ा का दौरा कर चुके हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक रामकुमार पाहन ने भी अपनी टीम के साथ बैठक कर जनजाति समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जुटाने का लक्ष्य रखा है।
कार्यक्रम में जनजाति समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री शाह के आने की सूचना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं सहित संथालपरगना की जनता में उत्साह का वातावरण है। कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 65 प्लस सीटों पर विजय का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत संथालपरगना की 15 सीटों पर पार्टी की नजर है। कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा पहले 15 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन श्री शाह के आने की सहमति मिलने के बाद इसे बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है। कहा कि भाजपा का 9 सितंबर से घर-घर रघुवर कार्यक्रम जारी है व सरकार की उपलब्यिों को जनता से अवगत कराया जा रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक